मनपा की सर्वसाधारण सभा अस्तित्व में आने के बाद हुई पहली बैठक में नगरसेवकाें ने अपर्याप्त पानी आपूर्ति, प्रदूषित पानी आपूर्ति तथा प्रशासन द्वारा शिकायताें की अनदेखी किए जाने काे लेकर शिकायताें की बारिश कर दी. इस समय हुई चर्चा में पुराने नगरसेवकाें के साथ ही पहली बार सभागार में निर्वाचित हाेकर आए नगरसेवकाें ने भी भाग लिया.अंततः शहर के सभी भागाें में पानी आपूर्ति के संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर बैठकें लेकर आगामी गर्मी के मद्देनजर उचित उपाय-याेजनाएं की जाएं, ऐसा आदेश महापाैर मंजूषा नागपुरे ने मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम काे दिया.शहर की पानी समस्या काे लेकर हमेशा मनपा की सर्वसाधारण सभा में नगरसेवकाें द्वारा आवाज उठाई जाती है. इस बार नवस्थापित सभागार की पहली सर्वसाधारण सभा में भी पानी समस्या पर नगरसेवकाें ने आवाज उठाई.
राष्ट्रवादी के नगरसेवक हाजी गफूर पठान ने कहा कि काेंढवा और काैसरबाग क्षेत्र में पिछले 15 दिनाें से पानी आपूर्ति बाधितहै. इस संबंध में प्रतिदिन फाॅलाेअप करने पर भी समस्या ‘जस की तस’ है. रमजान माह आरंभ हाेने वाला है, इस परिप्रेक्ष्य में नागरिकाें काे राहत मिलना आवश्यक है. भाजपा के हरिदास चरवड़ ने इस विषय पर अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि समाविष्ट गांवाें में पानी आपूर्ति की समस्या गंभीर है. गांवाें के समावेश से पहले पानी आपूर्ति की ग्राम पंचायताें की व्यवस्था थी. उस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकाें काे प्रतिदिन एक घंटे पानी आपूर्ति की जाती थी.किंतु अब मनपा में समावेश के बाद 10 मिनट भी पानी आपूर्ति नहीं हाे रही है. भाजपा की प्राची आल्हाट ने कहा कि वर्ष 1997 में मनपा में गांवाें का समावेश हाेने के बाद भी यहां की पानी समस्या वैसी ही बनी हुई है. पूर्व महापाैर वैशाली बनकर ने कहा कि सासवड़ राेड क्षेत्र में पेयजल डक्ट में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से अनेक नागरिक बीमार पड़ रहे हैं.
इस संबंध में अधिकारी शिकायताें पर ध्यान नहीं देते. अश्विनी लांडगे और विशाल मलके ने येरवड़ा क्षेत्र में भी दूषित पानी आने से नागरिकाें काे परेशानी हाे रही है, यह मुद्दा उठाया.कांग्रेस की सुमय्या नदाफ ने कहा कि ताड़ीवाला राेड क्षेत्र में रात के समय पानी आपूर्ति हाेने से महिलाओं काे कठिनाई हाे रही है. पानी आपूर्ति का समय बदलने की मांग की. पूर्व महापाैर प्रशांत जगताप ने कहा कि पिछले 4-5 दिनाें से वानवड़ी तथा काेंढवा क्षेत्र में पानी आपूर्ति बाधित है, इसे शीघ्र सुचारु किया जाए. कांग्रेस के काशिद सैय्यद ने इस विषय पर बाेलते हुए कहा कि काेंढवा क्षेत्र में गंदा पानी आपूर्ति हाे रही है. अनेक पुरानी पाइपलाइनें हैं, उनकी मरम्मत नहीं की जाती, जिससे नागरिकाें काे खराब पानी मिल रहा है और स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है.