क्रिसलिस एंटरप्रेन्याेर फाेरम ने रचा गिनीज़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड

    20-Feb-2026
Total Views |
 
 

record 
 
क्रिसलिस एंटरप्रेन्याेर फाेरम  ने 15 फरवरी 2026 काे विश्व का सबसे बड़ा बाॅक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयाेजित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में अपना नाम स्वर्णाक्षराें में दर्ज कराया है. यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्याेंकि बाॅक्स क्रिकेट के लिए इससे पहले दुनिया में काेई गिनीज़ रिकाॅर्ड माैजूद नहीं था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि की शुरुआत 3 फरवरी से हुई जहां क्रिसलिस एसएमई लीग में 66 टीमें शामिल रहीं. प्रत्येक टीम में 11 विशिष्ट खिलाड़ी थे, और कुल 726 एसएमई कर्मचारियाें ने भाग लिया. पुणे, मुंबई और आसपास के क्षेत्राें की 30 से अधिक उद्याेगाें का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस टूर्नामेंट ने भारत की अर्थव्यवस्था की सच्ची रीढ़ कर्मचारियाें का उत्सव मनाया.