घर के मालिक और निर्माण कार्य में लगे मजदूराें के बच्चे एक साथ खेलाें, प्रतियाेगिताओं और मनाेरंजन का आनंद ले रहे थे, व्यावसायिक रिश्ताें से परे सामाजिक आत्मीयता का यह सुखद और प्रेरक नजारा हाल ही में पुणे ने अनुभव किया. अवसर थाविलास जावडेकर (तग) डेवलपर्स द्वारा आयाेजित वीजे परिवार कार्निवल का.व्यावसायिक दूरियाें काे किनारे रखकर सामाजिक प्रतिबद्धता काे सेलिब्रेट करने के लिए सूस स्थित ‘सनीज वर्ल्ड’ में दाे दिवसीय ‘वीजे परिवार कार्निवल’ संपन्न हुआ. इस आयाेजन में लगभग 10,000 सदस्याें ने हिस्सा लिया और समाज के सामने एक अनूठा आदर्श पेश किया.
शनिवार और रविवार (14 और 15 फरवरी) काे आयाेजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 5,534 और दूसरे दिन लगभग 4,252 नागरिक उपस्थित थे. रियल एस्टेट क्षेत्र में पहली बार किसी डेवलपर ने घर बेचने के उद्देश्य के बिना, केवल मेल-मिलाप के लिए इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयाेजित किया था.इस कार्निवल में ग्राहकाें के साथ लेबर टीम ने भी भरपूर आनंद लिया. विशेष रूप से, व्हीजे कंस्ट्रक्शन लेबर टीम और वीजे साेसायटी के निवासियाें के बीच एक क्रिकेट मैच भी खेला गया.