गुजरात के वलसाड में शुक्रवार दाेपहर काे कार और ट्रक की भिड़ंत में 7 लाेगाें की माैत हाे गई, हादसे का शिकार हुए सभी लाेग एक ही परिवार के हैं. हादसा कपराडा तालुका के कुभ घाट पर हुआ.मिली जानकारी के अनुसार, परिवार कपराडा के अंबा गांव का रहने वाला था.पुलिस के मुताबिक, एक परिवार के लाेग ईकाे कार से एक शादी समाराेह में शामिल हाेने जा रहे थे. इसी दाैरान कुंभघाट के माेड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार इतनी स्पीड में थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे तक घुस गया था. एक महिला का सिर ट्रक के टायर में फंस गया था. हादसे की सूचना मिलते ही पास के गांव के लाेग मदद कलिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस और पुलिस काे सूचना दी. पुलिस ने सभी मृतकाें के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.