दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार काे एआई इम्पै्नट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जाेरदार हंगामा किया. कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा ताेड़कर प्रवेश किया, टी-शर्ट उतारकर नारेबाजी करते हुए जाेरदार प्रदर्शन किया. ’PM IS COMPROMISED के नारे लगाए. भारत-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ भी प्रदर्शन किया. इस मामले में पांच कार्यकर्ताओं काे पुलिस ने हिरासत में लियाहै. बिना ्नयूआर काेड के वे कैसे घुसे? पुलिस इसकी जांच में जुटी. 15-20 की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे. टी-शर्ट पर पीएम माेदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प की फाेटाे लगी थी. उसपर लिखा है- पीएम इज कंप्राेमाइज्ड. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस क ार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ. यह 20 फरवरी तक हाेना था लेकिन भीड़ और आयाेजनाें के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया.प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने 16 फरवरी काे समिट का उद्घाटन किया था. यहां दुनियाभर की कंपनियाें ने अपने लेटेस्ट एआई साॅल्यूशंस काे दुनिया के सामने पेश किया है. यहां आम लाेग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में एआई से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्राें में क्या बदलाव लाने वाला है. इस समिट में 100 से अधिक देशाें के प्रतिनिधि शामिल हुए.कार्यक्रम में लगभग 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज़्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियाें के प्रमुख भी उपस्थित थे. इसके अलावा 300 से ज्यादा प्रदर्शक और 30 से ज्यादा देशाें की थीम पवेलियन्स भी समिट का हिस्सा रहे हैं, जाे वैश्विक साझेदारी और एआई के उपयाेग काे बढ़ावा दे रहे हैं.