4 साल का बच्चा रातभर ्नलासरूम में बंद रहा

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

classs 
नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आंगनवाड़ी स्टाफ की एक गलती की वजह से चार साल का एक मासूम पूरी रात क्लासरूम में बंद रहा. वहीं उसके माता-पिता इस दाैरान उसे तलाशते रहे.यही नहीं, परिजनाें की इस आशंका पर कि कहीं बच्चे काे अगवा न कर लियागया हाे, खापरखेड़ा पुलिस की 7 टीमें पूरी रात तलाशती रहीं. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रहीं. आखिरकार अगली सुबह जब केंद्र खुला ताे बच्चा सही-सलामत मिला. जानकारी के मुताबिक, यह घटना नागपुर जिले के खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन के बाेरकर लेआउट इलाके के एक आंगनवाड़ी केंद्र में हुई. 4 साल का हिमांशु बागड़े बुधवार दाेपहर अपने घर से करीब डेढ़ किलाेमीटर दूरी पर स्थित आंगनवाड़ी पढ़ने-खेलने गया था. वहां खेलतेखेलते वह बगल वाले कमरे में चला गया और वहीं साे गया. छूट्टी हाेने के बाद एक स्टाफ ने बगल वाले कमरे की जांच किए बिना बाहर से ताला बंद कर दिया और घर चले गए. दूसरी ओर हिमांशु जब काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा ताे परिजनाें और गांव वालाें में हड़कंप मच गया.