जलवायु परिवर्तन की चुनाैतियाें से निपटने के लिए नवाचार और तकनीक काे हथियार बनाने वाले आठ प्रभावशाली स्टार्टअप्स काे एमसीडब्ल्यू इनाेवेशन चैलेंज 2026 के प्रतिष्ठित पुरस्काराें से सम्मानित किया गया. मुंबई जलवायु सप्ताह के समापन अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इन विजेताओं काे पुरस्कृत किया.इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे और पालक मंत्री एडवाेकेट आशीष शेलार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस वर्ष की चुनाैती के लिए जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, सस्टेनेबल मटेरियल और कार्बन अकाउंटिंग जैसे क्षेत्राें से 350 से अधिक स्टार्टअप्स ने आवेदन किया था.
कड़े मूल्यांकन के बाद 34 फाइनलिस्ट चुने गए, जिनमें से आठ काे विजेता घाेषित किया गया. विजेताओं की सूची में एनालाॅग, टेम्पेरेट टेक्नाेलाॅजीज, फिटसाेल सप्लाई चेन, इंद्र जल, बैम्ब्रू और टाेरस राेबाेटिक्स शामिल हैं. इसके अलावा, 16 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए आयाेजित मयूथ ग्रीन इनाेवेशन चैलेंजफ में पर्यावरण धन और विकेंद्रीकृत बायाेचार प्रणालियाें काे उनके अनूठे समाधानाें के लिए सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संदेश काे साझा किया गया, जिसमें उन्हाेंने कहा कि मग्लाेबल साउथफ के देशाें के लिए खेती केवल अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक स्थिरता और सुरक्षा का विषय है. उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के विजन का उल्लेख करते हुए बताया कि मइंडिया एआई मिशनफ के जरिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर काे विकास के केंद्र में रखा गया है.