तकनीकी शिक्षण संस्थानाें के शिक्षकाें काे मिलेगा ‘कैस’ का लाभ

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 

CP 
 
महाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षण संस्थानाें में कार्यरत प्राध्यापकाें और व्याख्याताओं के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. पदाेन्नति के लिए आवश्यक उच्च शैक्षणिक याेग्यता की शर्ताें में ढील दी गई है, जिससे अब शिक्षकाें काे करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत लाभ मिल सकेगा. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा से किए गए निरंतर प्रयासाें के बाद यह राहत दी गई है.सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानाें के कई शिक्षकाें काे उच्च शैक्षणिक याेग्यता की शर्त के कारण वरिष्ठ और चयन ग्रेड़ मिलने में बाधा आ रही थी. लेकिन अब नया नियम के अनुसार सेवा प्रवेश नियमाें काे ध्यान में रखते हुए इस शर्त काे शिथिल किया गया है. अब संबंधित शिक्षकाें काे वरिष्ठ श्रेणी प्राप्त करने के 5 वर्ष बाद सीधे चयन श्रेणी के लिए पात्र माना जाएगा.