महामेट्राे द्वारा पीसीएमसी से निगड़ी तक प्रस्तावित उन्नत मार्गिका के विस्तार कार्य काे गति मिली है और 4.41 किलाेमीटर दूरी पर स्थित चार स्टेशनाें की सुविधाओं से संबंधित कार्य काेलाेसस इन्फ्रा प्राेजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड काे साैंपा गया है.महामेट्राे ने काेलाेसस कंपनी के साथ 78.5 कराेड़ रुपये का अनुबंध किया है और अगले लगभग डेढ़ वर्ष में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. महामेट्राे ने पहले चरण के रूट्स के विस्तार का कार्य दूसरे चरण में आरंभ किया है. इसके अनुसार, स्वारगेट से पीसीएमसी रूट काे निगड़ी तक विस्तारित करने के संबंध में महामेट्राे द्वारा डीपीआर तैयार किया गया था. राज्य सरकार ने फरवरी 2021 में इस प्रस्ताव काे मंजूरी दी.
इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल और सार्वजनिक निवेश मंडल ने लगभग एक हजार 48 कराेड़ रुपये की लागत वाले प्रस्तावकाे अंतिम स्वीकृति प्रदान की.4.41 किलाेमीटर लंबी मार्गिका पर चिंचवड़, आकुर्डी, निगड़ी और भक्तिशक्ति ये चार एलिवेटेड स्टेशन स्वीकृत किए गए हैं. महामेट्राे ने इन स्टेशनाें की संरचना, विद्युत आपूर्ति, ऑटाेमैटिक सीढ़ियां, लिफ्ट, ई एंड एम व्यवस्था तथा अन्य तकनीकी सुविधाओं के कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया संचालित की थी. 29 अगस्त 2025 काे तकनीकी निविदाएं खाेली गईं. इसमें केवल एक ही कंपनी ने बाेली प्रस्तुत की थी.2 सितंबर काे वित्तीय टेंडर खाेले गए और 12 फरवरी काे वित्तीय मूल्यांकन पूर्ण हाेने के पश्चात काेलाेसस इन्फ्रा प्राेजेक्ट्स की बाेली सबसे कम हाेने के कारण इस कंपनी के साथ अनुबंध घाेषित किया गया है, ऐसा महामेट्राे द्वारा बताया गया.
वर्तमान में पीसीएमसी से स्वारगेट तक 17.4 किलाेमीटर लंबी मेट्राे सेवा संचालित है. इसमें 14 स्टेशन शामिल हैं और निगड़ी तक विस्तार हाेने से पिंपरी-चिंचवड़ और निगड़ी क्षेत्र के यात्रियाें काे सीधे केंद्रीय क्षेत्र तक सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त हाेगी.शहर में यातायात जाम कम हाेने तथा सार्वजनिक परिवहन काे बढ़ावा मिलने में सहायता हाेगी. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी प्रगति हाेगी, ऐसा महामेट्राे द्वारा बताया गया. महामेट्राे के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर तांबवेकर ने कहा कि महामेट्राे द्वारा दूसरे चरण की मार्गिकाओं का विस्तार तीव्र गति से किया जा रहा है और पीसीएमसी से निगड़ी परियाेजना प्रगति पर है.नागरिकाें काे शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा. काेलाेसस इन्फ्रा प्राेजेक्ट्स ने पूर्व में भी मेट्राे परियाेजनाओं में कार्य किया है और इस परियाेजना काे शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.