मैंने भारत-पाकिस्तान काे 200% टैरिफ की चेतावनी दी थी: ट्रम्प

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 
 
pak
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प ने वाॅशिंगटन में फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया. उन्हाेंने कहा कि मैंने दाेनाें देशाें पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी. इसके बाद वे संघर्ष राेकने के लिए माने.अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बात ‘बाेर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में उपस्थित लाेगाें काे संबाेधित करते हुए कहा. ट्रम्प ने कहा कि उस समय दाेनाें देशाें के बीच हालात बहुत खराब थे, मैंने दाेनाें देशाें काे धमकी दी तब जाकर माने. उन्हाेंनेकहा-लड़ाई तेज हाे गई थी और विमान गिराए जा रहे थे.मैंने दाेनाें नेताओं (माेदी और शहबाज शरीफ) काे फाेन किया. मैंने दाेनाें से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे ताे मैं उनके साथ काेई ट्रेड डील नहीं करूंगा. ट्रम्प के मुताबिक दाेनाें देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई ताे वे मान गए.
 
ट्रम्प ने दावा किया कि इस संघर्ष के दाैरान 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गएथे. हालांकि, उन्हाेंने ये नहीं बताया कि ये फाइटर जेट्स किस देश के थे. ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनके चीफ ऑफ स्टाफ के सामने यह बात मानी थी कि उनकी पहल से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टल गया.ट्रम्प के मुताबिक, अगर यह टकराव नहीं रुकता ताे करीब 2.5 कराेड़ लाेगाें की जान खतरे में पड़ सकती थी. उन्हाेंने दावा किया कि उनकी वजह से दाेनाें देशाें कबीच हालात काबू में आए और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान टल गया. इस दाैरान ट्रम्प ने शहबाज शरीफ से खड़े हाेने के लिए कहा वाे खड़े हाे गए. इसका वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल है. इस दाैरान शहबाज शरीफ ने ट्रम्प काे दक्षिण एशिया की हिफाजत करने वाला बताया.चीन काे लेकर ट्रम्प ने कहा कि उनका राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. उन्हाेंने बताया कि वह अप्रैल में चीन जाने वाले हैं. उन्हाेंने कहा कि पिछली बार जब वे चीन गए थे ताे राष्ट्रपति शी ने उनका शानदार स्वागत किया था.