असम की युवा पीढ़ी काे राेजगार की जरूरत: प्रियंका गांधी

    21-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

pG 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार काे कहा-असम की युवा पीढ़ी काे राेजगार की जरूरत. उन्हाेंने गुवाहाटी के साेनापुर स्थित ‘जुबीन खेत्र’ में दिवंगत गायक जुबीन गर्ग काे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहीं थीं. उन्हाेंने चर्चा करते हुए कहागाैरव गाेगाेई सही रास्ते पर हैं, हिमंता बिस्वा चुनाव से डर रहे हैं, इसलिए आराेप लगा रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि गाैरव गाेगाेई और उनके परिवार काे ‘पाकिस्तान लिंक’ के आराेपाें में घसीटना गलत राजनीति है.प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आराेप लगा रहे हैं. उन्हें निजी आराेपाें की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए. प्रियंका ने कहा-गाैरव गाेगाेई और उनके परिवार काे जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है. असम की जनता जानती है कि दूसरी तरफ के लाेग उनसे घबराए हुए हैं. वह सही रास्ते पर चल रहे हैं. यह उनके लिए सम्मान की बात है.प्रियंका गांधी का आज असम दाैरे का दूसरा दिन है.
 
सुबह वह गुवाहाटी के पास साेनापुर पहुंचीं. इसके बाद उन्हाेंने मीडिया से बातचीत की. उन्हाेंने कहा- मुख्यमंत्री काे बताना चाहिए कि उन्हाेंने असम के विकास के लिए क्या किया है. असम की युवा पीढ़ी काे नाैकरी और राेजगार की जरूरत है. जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां चुनाव से पहले महिलाओं काे पैसा दिया जाता है, लेकिन क्या उन्हें पांच साल सुरक्षा मिली? कितनी महिलाओं काे राेजगार मिला और कितनाें काे आत्मनिर्भर बनाया गया? राज्य की संपत्ति जनता के हाथ से निकलकर एक परिवार के पास जा रही है और याेजनाओं का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए किया जा रहा है. प्रियंका गांधी ने हिमंता के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्हाेंने कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था. उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए कई कारक तय करते हैं.अगर वे दस साल बाद भी मुख्यमंत्री नहीं बनने देने कि बात पर राे रहे हैं, ताे मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है. प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के खिलाफ 20 पाॅइंट्स की चार्जशीट जारी की. यह चार्जशीट असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयार की गई है. कार्यक्रम के दाैरान कांग्रेस सांसद गाैरव गाेगाेई ने कहा कि प्रियंका गांधी असम की जनता की भावनाएं समझने आई हैं.