लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के 25 सांसदाें काे जान से मारने की धमकी देने वाला भाषण साेशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के सहयाेगी राज अराेरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग काे लेकर शुक्रवार काे पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बालगंधर्व चाैक में विराेध प्रदर्शन किया गया.कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए, जिससे भारतीय जनता पार्टी असहज हाे गई है. संसद में माैजूद निशिकांत दुबे द्वारा आपत्तिजनक भाषा का उपयाेग करना पूरी तरह गलत है. इससे कानून का उल्लंघन और संविधान विराेधी मानसिकता स्पष्ट हाेती है. इसी पृष्ठभूमि में ओम बिड़ला के सहयाेगी राज अराेरा द्वारा राहुल गांधी काे जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है.
नेताओं ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा यही थी. नाथूराम गाेडसे तब भी था और आज भी है. लेकिन राहुल गांधी गांधी हैं, वे किसी से डरने वाले नहीं हैं. वे देशहित और जनहित के लिए सत्ताधारियाें के खिलाफ जनता की ढाल बनकर खड़े हैं. इसी कारण भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़ी विचारधारा उनके खिलाफ द्वेष फैलाने का काम कर रही है.शहर अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने प्राणाें की बाजी लगाकर भी राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए तैयार है. यदि फैलाए जा रहे इस द्वेष के कारण राहुल गांधी काे जरा भी नुकसान पहुंचा ताे देश में गंभीर स्थिति उत्पन्न हाे सकती है. भारतीय जनता पार्टी काे इसका संज्ञान समय रहते लेना चाहिए.इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमेश बागवे, काेषाध्यक्ष अधिवक्ता अभय छाजेड़ और पुणे शहर उपाध्यक्ष प्राची दुधाने ने भी विराेध सभा काे संबाेधित किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.