महाराष्ट्र स्टेट टेक्निकल एजुकेशन इंटर- डिप्लाेमा स्टूडेंट्स स्पाेर्ट्स एसाेसिएशन द्वारा पंढरपुर के स्वेरी काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयाेजित डी-1 ज़ाेनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में, मुंबई की विद्यालंकार पाॅलिटेक्निक गर्ल्स टीम ने फाइनल मैच में पिंपरी-चिंचवड़ पाॅलिटेक्निक (पीसीपी) की गर्ल्स टीम काे हराया. पीसीपी गर्ल्स टेबल टेनिस टीम में भार्गवी मराठे, मानसी ताम्हणे, यशश्री टेंबरे , ऋतुजा मालकर, भक्ति भूमे आदि शामिल थीं.बैडमिंटन टूर्नामेंट में, के.जे. साेमैया टेक्निकल काॅलेज, मुंबई की गर्ल्स टीम ने पिंपरी-चिंचवड़ पाॅलिटेक्निक टीम काे हराया. उपविजेता पीसीपी गर्ल्स बैडमिंटन टीम में अनुष्का बहिरट, जान्हवी पाटिल, समीक्षा गरगटे, रिद्धिश्री वनगुट्टे और सई पाटिल शामिल थीं. स्पाेर्ट्स इंचार्ज सुनील जगताप, किशाेर गव्हाणे, लक्ष्मी थरकुडे, प्राे.जे. यू.शिंदे, वर्षा राजमाने, एन.वी.सूर्यवंशी पी.एस. उंडे ने मार्गदर्शन किया.पीसीईटी के प्रेसिडेंट ज्ञानेश्वर लांड़गे, वाइस प्रेसिडेंट पद्मा भाेसले, सेक्रेटरी विट्ठल कालभाेर, खजांची शांताराम गराडे, ट्रस्टी और पीसीयू के चांसलर हर्षवर्धन पाटिल, उद्यमी नरेंद्र लांडगे, अजिंक्य कालभाेर, कार्यकारी संचालक डाॅ. गिरीश देसाई, पीसीपी प्रिंसिपल डाॅ. विद्या बैकाैड ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन काॅम्पिटिशन में स्टेट- लेवल उपविजेता टाइटल जीतने पर गर्ल्स टीम और उनके मार्गदर्शकाें काे बधाई दी.