जीएम प्रतीक गाेस्वामी ने वाडी-साेलापुर से्नशन का निरीक्षण किया

    22-Feb-2026
Total Views |
 
 

railway 
मध्य रेल के महाप्रबंधक प्रतीक गाेस्वामी ने बुधवार, 18 फरवरी काे साेलापुर मंडल के वाडी-साेलापुर खंड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया.इस दाैरान उन्हाेंने यात्री सुविधाओं, ेल परिचालन की संरक्षा और चल रहे बुनियादी ढांचा परियाेजनाओं की समीक्षा की. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल मंत्री के संरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण के विजन काे धरातल पर उतारना था. निरीक्षण की शुरुआतवाडी स्टेशन से हुई, जहां महाप्रबंधक ने नवीनीकृत महिला प्रतीक्षा कक्ष, नए पाॅली क्लिनिक और कंप्यूटरीकृत रेडियाेग्राफी प्रणाली का उद्घाटन किया.
 
उन्हाेंने ए-क्लास दुर्घटना राहत ट्रेन और 140 टन क्रेन की परिचालन स्थिति जांची. कलबुरगि में गाेस्वामी ने सिग्नल डिपाे, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयाेगशाला और अल्ट्रासाेनिक दाेष पहचान प्रणाली के प्रदर्शन का अवलाेकन किया. महाप्रबंधक ने कलबुरगि-बबलाद खंड पर इंजीनियरिंग इंटरलाॅक गेट और दुधानी-बाेराेटी खंड के मध्य बाेरी पुल (पुल संख्या 511/2) का गहन निरीक्षण किया. उन्हाेंने बाेराेटी-नागनसुर खंड पर ओएचई मापदंडाें और ट्रैक कर्व की सटीकता की समीक्षा की. अक्कलकाेट राेड पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और रेलवे काॅलाेनी की सुविधाओं का जायजा लिया गया.