नई दिल्ली, 22 फरवरी (वि.प्र./वार्ता) दिल्ली पुलिस ने रविवार काे 8 संदिग्ध आतंकियाें काे गिरफ्तार किया है. इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए. पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनाें के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे.
संदिग्धाें में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है. इनके पास से 12 से ज्यादा माेबाइल फाेन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं. तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लाेगाें की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, माेहम्मद शबत, उमर, माेहम्मद लितान, माेहम्मद शाहिद और माेहम्मद उज्जल है. इन लाेगाें ने पाकिस्तान में माैजूद आतंकी संगठनाें के समर्थन में साेशल मीडिया पाेस्ट की थीं.
3 आराेपियाें काे उथुकुली, 3 काे पल्लादम और एक आराेपी तिरुमुरुगनपाेंडी से पकड़ा गया. ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपाकर तिरुप्पुर में गारमेंट इंडस्ड्री में काम कर रहे थे. एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियाें ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलाें पर टेरर अटैक काे लेकर अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में लाल किला, चांदनी चाैक में सुरक्षा बढ़ाई गई है. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं. संवेदनशील इलाकाें में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी.
6 फरवरी काे पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर-ए-तैयबा भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है.