सड़क दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

तीन घायल : ओडिशा में ट्रेलर ट्रक की बोलेरो से टक्कर होने से हुआ हादसा

    23-Feb-2026
Total Views |
 
Road accident
 
भुवनेश्वर, 22 फरवरी (वि.प्र./वार्ता) ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार काे तड़के सड़क दुर्घटना में 5 पुलिसकर्मियाें की माैत हाे गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बताई गई. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस वाहन गश्त पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.मृतक अधिकारियाें की पहचान काशीराम भाेई (एपीआर), निरंजन कुजूर (ड्रिल सब-इंस्पेक्टर), देबदत्त (एपीआर), लिंगराज धुरुआ (एपीआर हवलदार) और भक्तबंधु मिर्धा (हाेम गार्ड) के रूप में की गई है. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियाें में दुबराज मिरिग (एपीआर), आकाश नायक (एपीआर) और राजीव भारसागर (सार्जें ट) शामिल हैं. यह हादसा तब हुआ जब लाेहे की छड़ाें से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की पुलिसकर्मियाें काे ले जा रही बाेलेराे गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हाे गई. यह हादसा झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने हुआ.
 
एक स्थानीय निवासी ने बताया, आज राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने एक भीषण दुर्घटना घटी, जिसमें एक शादी समाराेह में शामिल हाेने के बाद ड्यूटी पर लाैट रहे पांच पुलिसकर्मियाें की जान चली गई.
 
इस हादसे में अपने परिवार के मुखिया काे खाेने से पांचाें शहीद पुलिसकर्मियाें के परिवार सदमे में हैं. घायल पुलिसकर्मियाें का फिलहाल झारसुगुडा जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसी बीच, स्थानीय निवासियाें ने राजमार्ग काे दाे लेन से चार लेन तक विस्तारित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग के संबंध में सरकार और एनएचएआई अधिकारियाें की कथित उदासीनता पर सवाल उठाए. स्थानीय निवासी ने बताया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर और अन्य स्थानाें के लिए प्रतिदिन हजाराें हल्के और भारी वाहन इस सड़क से हाेकर गुजरते हैं. पिछले दाे दशकाें सइस सड़क काे चार लेन का बनाने की मांग की जा रही है. हालांकि, सब कुछ कागजाें पर ही है और इसे चार लेन का राजमार्ग बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काेई कदम नहीं उठाया गया है. इस सड़क पर नियमित रूप से दुर्घटनाएं हाेती रहती हैं. सरकार काे इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए.