श्री संत ज्ञानेश्वर विद्यालय का खेल दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न काेथरुड

    23-Feb-2026
Total Views |
 
Sports Day
 
22 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) माईर्स एमआईटी के श्री संत ज्ञानेश्वर विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस और पुरस्कार वितरण समाराेह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ. माईर्स एमआईटी की ट्रस्टी और महासचिव प्राे. स्वाती कराड चाटे के मार्गदर्शन में आयाेजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव, महाराष्ट्र केसरी दत्तात्रय गायकवाड, रुस्तम-ए-हिंद व महाराष्ट्र केसरी अमाेल बुचड़े और एमआईटी जूनियर काॅलेज की प्राचार्या राेहिणीताई पटवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. साथ ही संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागनाथ सानप, उप-प्रधानाध्यापक बाबूराव दाेडके और एमआईटी वीजीएस के प्राचार्य जीतेंद्र खैरनार भी उपस्थित थे.
 
विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियाें द्वारा खेल मशाल (क्रीड़ा ज्याेत) प्रज्वलित की गई, जिसके बाद विभिन्न खेल प्रतियाेगिताओं की शुरुआत हुई. छात्राें ने दाैड़, कबड्डी, खाे-खाे, क्रिकेट और वाॅलीबाॅल जैसी व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में अपना काैशल दिखाकर दर्शकाें का मन माेह लिया.
 
मुख्य अतिथियाें ने छात्राें से अपना अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ता के महत्व पर जाेर दिया.
उन्हाेंने कहा, सफलता एक दिन में नहीं मिलती; इसके लिए निरंतर प्रयास और स्वयं पर विश्वास हाेना आवश्यक है. कार्यक्रम का संचालन सारुक किसन ने किया और आभार प्रदर्शन सुप्रिया हाेले द्वारा किया गया.