बलूचिस्तान आर्मी द्वारा 200 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानाें काे मारने का दावा

03 Feb 2026 19:30:42
 
 

Balu 
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान के बीच फाइट का दाैर जारी है. करीब 40 घंटाें तक चली गहमागहमी के बाद हालात गृह युद्ध जैसे हाे गए हैं. दाेनाें तरफ के फाइटर्स एक-दूसरे के खिलाफ लामबंद हैं. बीएलए ने बलूचिस्तान के कई इलाकाें में ‘ऑपरेशन हेराेफ’ के दूसरे चरण काे अंजाम दिया है.बीएलए ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर काेर के 200 से ज्यादा जवानाें काे मारा गया और 17 काे बंदी बनाया गया है.दूसरी तरफ, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने रविवार काे बताया कि अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सिलसिलेवार हमलाें के बाद, पाकिस्तान के सुरक्षा बलाें ने करीब 40 घंटाें में 145 आतंकवादियाें काे मार गिराया. इन हमलाें में दर्जनाें सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक भी मारे गए थे.
 
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया, इस अभूतपूर्व माैत के आंकड़े में शुक्रवार और शनिवार काे छापे के दाैरान मारे गए आतंकवादी और चल रहे तलाशी अभियानाें में मारे गए अन्य लाेग शामिल हैं.एक दिन पहले, पाकिस्तान की सेना ने बिना काेई सबूत दिए आराेप लगाया था कि ये हमले भारत समर्थित आतंकवादियाें ने किए थे. रविवार काे, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस दावे काे दाेहराते हुए कहा कि हमलावराें के संबंध भारत से थे और उन्हाेंने इन आतंकवादियाें काे पूरी तरह खत्म करने की कसम खाई. एक की रिपाेर्ट के मुताबिक, आसिफ ने कहा, अभी भी हमारी सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रही हैं. भारत ने पाकिस्तान के आराेपाें काे बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया.
Powered By Sangraha 9.0