दिल्ली में 11 साल में 2.55 लाख से ज्यादा लाेग लापता

03 Feb 2026 19:37:20
 

child 
 
दिल्ली में 11 साल में 2.55 लाख से ज्यादा लाेग लापता हाे गये हैं. इनमें 5500 से ज्यादा बच्चे है. राजधानी में मानव तस्करी एक बड़ी चुनाैती बन गयी है. पुलिस विभाग का ‘मानव तस्करी सेल’ कुछ हद तक लाेगाें काे ढूंढने में सफल रहा है. लेकिन ज्यादातर का काेई -अता पता नहीं चला है. खुद पुलिस की रिपाेर्ट में चिंताजनक जानकारी सामने आयी है.राजधानी में मानव तस्करी भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. 2015 से 2025 तक यानी 11 साल के दिल्ली पुलिस के जिपनेट आंकड़ाें काे देखा जाए ताे नवजात से 18 वर्ष तक के 5559 बच्चे अपने-अपने घराें से लापता हाे गए, जिनमें 4864 बच्चाें काे ही पुलिस ढूंढ पाई. करीब 695 बच्चाें व किशाेराें काे 11 साल बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई है.
 
इन 11 साल के सभी आयु वर्ग के आंकड़ाें काे देखा जाए ताे राजधानी से कुल 2,55,432 लाेग लापता हुए, जिनमें 2,01,455 लाेगाें काे पुलिस ने ढूंढ लिया.53,977 लाेग अभी तक लापता हैं.यानी नवजात से सभी आयु वर्ग के ओवर ऑल आंकड़ाें काे देखा जाए ताे इन 11 सालाें के दाैरान हर राेज दिल्ली से करीब 63 लाेग लापता हुए. यह आंकड़े दिल्लीवासियाें के लिए परेशान व हैरान करने वाले हैं. लापता बच्चे अथवा अन्य लाेग आखिर कहां गायब हाे जाते हैं ? पुलिस के लिए इस बारे में पता लगाना वर्षाें से चुनाैती बनी हुई है.यह स्थिति तब है जब लापता लाेगाें काे ढूंढने के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत मानव तस्करी नाम से एक अलग सेक्शन है जाे सालभर गुमशुदा लाेगाें व मानव तस्कराें के बारे में पता लगा उन्हेें पकड़ने के लिए काम करता है.
 
राजधानी से गायब हाेने वाले अधिकांश बच्चे भले ही मानव तस्करी करने वाले गिराेह के शिकार नहीं हाेते हैं लेकिन उन्हें दिल्ली में कई राज्याें से तस्करी करके लाया जाता है.बाल अधिकाराें की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करने वाली देशव्यापी संस्था ‘जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन’ के राष्ट्रीय संयाेजक रविकांत की मानें ताे एक अप्रैल 2023 से 29 जनवरी 2026 तक दिल्ली में ट्रैफिकिंग के शिकार हुए 6,759 नाबालिगाें काे मुक्त कराया गया, जिनमें 2,134 लड़कियां और 3,281 लड़के शामिल थे.इस अवधि में दिल्ली में 2, 407 मानव तस्करी के केस दर्ज हुए. यह बच्चे, यूपी, बिहार, झारखंड व बंगाल आदि राज्याें से लाए गए थे.रविकांत का कहना है कि देशव्यापी आंकड़ा चिंताजनक भी है
Powered By Sangraha 9.0