पाकिस्तानी सरकारने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भाग लेने काे मंजूरी दे दी. हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त भी रखी. सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 15 फरवरी काे भारत के खिलाफ हाेने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी.यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी ताे हाेगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला से वाे दूरी बनाएगा.गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के आधिकारिक ‘ए्नस’ हैंडल से ट्वीट करके इस बात की घाेषणा की गई है. इसमें कहा गया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम काे मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी काे भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने एक तरह से सरेंडर कर दिया है. वैसे यह कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) काे आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बाेर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन माेहसिन नकवी ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में आईसीसी पर दाेहरा रवैया अपनाने का आराेप लगाया था और कहा था कि यह संस्था बीसीसीआई के प्रभाव में काम कर रही है. इस पूरे मामले पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का पाेस्ट वायरल हाे रहा है. प्रियंका ने ए्नस पर लिखा,अच्छा हुआ छुटकारा मिल गया.