हरी मिर्च में ड्रग्स और स्मैक की तस्करी जाेराें पर

03 Feb 2026 19:35:55
 
 

drug 
जाेधपुर से हैदराबाद जा रही प्राइवेट बस के पार्सल में एमडी ड्रग्स की पुड़िया मिलने से सनसनी फैल गई. तस्कर माल लेकर फरार हाे गया. बता दें कि माेटी वाली हरी मिर्च में ड्रग्स और स्मैक की तस्करी एक राज्य से दूसरे राज्य में धड़ल्ले से चल रहा था.यह धंधा उस समय उजागर हुआ जब जाेधपुर से हैदराबाद जा रही प्राईवेट बस में ड्राइवर ने पार्सल काे खाेलकर देखा, ताे हाेश गुम हाे गए. आनन-फानन पुलिस काे सूचना दी. पुलिस के आने से पहले ही धमकी देता हुआ तस्कर पार्सल लेकर फरार हाे गया. एक मिर्ची की कीमत 5 हजार रुपये बताई गई. मथानिया मिर्च की आड़ में यह तस्करी की जा रही थी. मिर्च काे बीच से फाड़कर सिल्वर फाॅयल में नशे काे पुड़िया में पैक किया गया था.
 
मामला सामने आने के बाद नारकाेटिक्स कंट्राेल ब्यूराे (एनसीबी) जांच में जुट गई है. 28 जनवरी काे जाेधपुर से हैदराबाद जा रही बस में किसी व्यक्ति ने मिर्च का पार्सल भेजा था. बस हैदराबाद पहुंचने पर ड्राइवर काे शक हुआ. उसने पार्सल खाेलकर देखा ताे हरी मिर्च थी. ड्राइवर ने मिर्च काे काटकर देखा, तब ड्रग्स हाेने का पता चला. मिर्च के अंदर फाॅयल पेपर में छाेटे-छाेटे एमडी ड्रग्स और स्मैक के टुकड़े भर रखे थे. ड्राइवर ने इसका वीडियाे भी बनाया. इस बीच एक व्यक्ति आया और ड्राइवर से पार्सल देने काे कहा. ड्राइवर ने मिर्च में ड्रग्स हाेने की बात कही ताे उसे धमकाकर बाेला कि तुझे पार्सल लाने के पैसे मिल गए. इसके बाद वाे व्यक्ति पार्सल लेकर चला गया.
Powered By Sangraha 9.0