बजट पेश हाेने के एक दिन बाद यानी आज, 2 फरवरी काे साेना 1.40 लाख रुपये ताेला तथा चांदी 2.41 लाख रुपये किलाे पर आयी.
दाेनाें महंगी धातुओं में तीन दिनाें से लगातार गिरावट का दाैर जारी है.साेमवार काे साेना 7000 रुपये गिरा तथा चांदी के दाम में 23000 रुपये किलाे की गिरावट दर्ज की गई. पिछले तीन दिनाें में साेना 30 हजार तथा चांदी 1.60 लाख रुपये सस्ती हाे गई है.विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन के अनुसार, एक किलाे चांदी 6,251 रुपए गिरकर 2,41,00 रुपए पर आ गई है. इससे पहले ये 2,65,751 रुपए पर थी. वहीं 3 काराेबार दिन में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हाे चुकी है. वहीं साेने के दाम में आज बढ़त रही.10 ग्राम 24 कैरेट साेने का भाव 49 रुपए बढ़कर 1,40,746 रुपए हाे गया है. इससे पहले बीते 2 काराेबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी. सेबी रजिस्टर्ड कमाेडिटी एक्सपर्ट ने कहा कि शिकागाे मर्केंटाइल एक्सचेंज ने काॅपर के बाद अब साेने और चांदी पर भी मार्जिन मनी बढ़ा दी है. साेने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% कर दिया है. वहीं चांदी पर इसे 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है.
मार्जिन बढ़ने से कीमताें पर दबाव बने रहने की उम्मीद है.कमाेडिटी मार्केट में जब काेई बड़ा साैदा करता है, ताे उसे पूरे पैसे तुरंत नहीं देने हाेते. उसे कुल कीमत का एक छाेटा हिस्सा सिक्याेरिटी के ताैर पर जमा करना पड़ता है, जिसे मार्जिन कहते हैं. मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि अब ट्रेडर्स काे ज्यादा पैसा लगाना पड़ेंगे. कई ट्रेडर्स ऐसे हाेते हैं जिन्हाेंने पहले से खरीदारी की हुई है. मार्जिन बढ़ते ही एक्सचेंज उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगता है. अगर उनके पास तुरंत पैसा नहीं है, ताे उन्हें अपना साेना या चांदी बेचना पड़ता है. जब बहुत सारे लाेग एक साथ बेचते हैं, ताे दाम गिरने लगते हैं. हमेशा ब्यूराे ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हाॅलमार्क लगा हुआसर्टिफाइड गाेल्ड ही खरीदें. ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हाे सकता है- न4524.हाॅलमार्किंग से पता चलता है कि साेना कितने कैरेट का है. साेने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई साेर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन की वेबसाइट) से क्राॅस चेक करें. साेने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग हाेता है.