तिब्बती आध्यात्मिक गुरु, दलाई लामा काे रविवार देररात संपन्न हुए 68वें ग्रैमी अवार्ड्स में ‘बेस्ट ऑडियाेबुक, नरेशन एंड स्टाेरीटेलिंग रिर्काडिंग’ श्रेणी में विजेता चुना गया. इस श्रेणी के लिए चार अन्य लेखक भी दाैड़ में थे लेकिन दलाई लामा काे पुरस्कार के लिए चुना गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके ऑडियाेबुक प्राेजेक्ट ‘मेडिटेशंस : द रिफलेक्शंस ऑफ हिज हाेलीनेस द दलाई लामा’ के लिए मिला है. उनके अलावा इस श्रेणी में मशहूर काॅमेडियन और लेखक ट्रेवर नाेआ ( इंटू द अनकट ग्रास), केतनजी ब्राउन जैक्सन (लवली वन) और कैथी गार्वर (एल्विस राॅकी एडं मी) जैसे नाम शामिल थे.पुरस्कार की घाेषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आध्यात्मिक संत दलाई लामा ने अपनी चिर-परिचित सादगी और विनम्रता का परिचय दिया. उन्हाेंने कहा, मैं इस सम्मान काे कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मैं इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान के रूप में देखता हू