मैरी काॅम ने आलाेचना के बाद पूर्व पति पर की गयी टिप्पणी के लिये माफी मांगी

03 Feb 2026 19:40:31
 

meri 
ओलंपिक मेडलिस्ट और चर्चित महिला मुक्केबाज मैरी काॅम ने हाल ही में अपने पूर्व पति काे लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक ताैर पर माफी मांगी है.मैरी काॅम ने रविवार काे पाेस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियाे में कहा कि टाॅक शाे में उनकी टिप्पणियाें काे गलत समझा गया और वे बातें बहुत ज़्यादा भावनात्मक क्षणाें में कही गई थीं. मैरी ने वीडियाे में कहा, मैं माफी मांगना चाहती हूं.मेरे बयानाें की वजह से साेशल मीडिया पर बहुत से लाेग भ्रम का शिकार हाे गए. उन्हाेंने कहा मैं सभी से, खासकर पुरुष समुदाय से, जाे मेरी टिप्प्णी से दुखी या निराश हुए, दिल से माफी मांगती हूं. मेरा बयान कभी भी सभी पुरुषाें काे निशाने पर लेने के लिए नहीं था, न ही इसका मकसद किसी व्यक्ति का अपमान करना या उसे नीचा दिखाना था.
 
छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकाॅम ने बताया कि उनकी टिप्पणी निजी मुद्दाें और वर्षाें से पल रही भावनात्मक परेशानी से उपजी थी. उन्हाेंने कहा, वह बात पूरी तरह से हमारे बीच के निजी झगड़े से जुड़ी थी.उस पल, सालाें का दबा हुआ दर्द, अवसाद, और इस्तेमाल किए जाने और धाेखा दिए जाने का एहसास एक साथ सामने आ गया.उन्हाेंने कहा, जाे लाेग कड़ी मेहनत करते हैं और पक्के इरादे वाले रहते हैं, वे सुनील छेत्री या बाइचुंग भूटिया जैसे खिलाड़ी बनते हैं, उन्हाेंने उन दावाें काे खारिज कर दिया कि उनकी बातें किसी खेल या उसके खिलाडियाें के लिए थीं.अपने पूर्व पति के इस दावे पर कि उन्हाेंने अपनी शादी के लिए अपने फुटबाॅल करियर काे कुर्बान कर दिया, मैरी ने कहा कि ओनलर ने शिलांग में फुटबाॅल खेला था, लेकिन जब वे दिल्ली में मिले, तब तक वह खेल छाेड़ चुके थे.
Powered By Sangraha 9.0