राहुल गांधी द्वारा चीन का मुद्दा उठाने से हंगामा

03 Feb 2026 19:59:45
 

rg 
 
लाेकसभा में साेमवार काे राहुल गांधी के भाषण के दाैरान जाेरदार हंगामा हुआ.राहुल गांधी द्वारा चीन का मुद्दा उठाने से लाेकसभा की कार्रवाई ठप हाे गई. इससे पूर्व कार्यवाही के दाैरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड पुस्तक का हवाला देकर सरकार काे घेरा ताे सत्तापक्ष की ओर से भारी शाेरगुल हुई ताे कार्यवाही ठप हाे गई. राहुल गांधी ने कहा कि 4 चीनी टैंक डाेकलाम तक पहुंच गए थे.चीन हमारे सामने खड़ा था, तब 56 इंच की छाती आखिर कहां थी ? इसका जवाब विपक्ष काे चाहिए. उन्हाेंने कहासरकार चीनी घुसपैठ का मुद्दा छिपाना चाह रही है, जाे हम कतई नहीं हाेने देंगे.वहीं गहमी-गहमा के बीच राजनाथ सिंह तथा अमित शाह ने राहुल गांधी के भाषण के दाैरान उनकी बाताें काे बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया. सत्ता पक्ष तथा विपक्ष द्वारा भारी हंगामा हुआ.
 
साेमवार काे ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ पर पहले ही दिन टकराव बढ़ने से सदन दिनभर के लिए ठप कर दी गई.राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- डाेकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे. राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ैर फिर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें टाेका.इसके साथ ही स्पीकर ने नियमाें का हवाला देते हुए उन्हें राेका. राहुल करीब 46 मिनट तक अपनी बात कहने की काेशिश करते रहे. स्पीकर ने लाेकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.दाेपहर 3 बजे लाेकसभा की कार्यवाही शुरू हाेते ही राहुल ने बाेलना शुरू किया.लेकिन हंगामे के चलते महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरूहाेते ही फिर हंगामा हुआ और 11 मिनट बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई.
 
राहुल गांधी ने सदन में कहा कि किताब के अनुसार डाेकलाम में चीनी सेना के चार टैंक भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे और वे कैलाश रिज तक पहुंचने की काेशिश कर रहे थे. उन्हाेंने दावा किया, चीनी टैंक भारतीय सीमा के बहुत करीब आ गए थे, लगभग 100 मीटर तक. यह पूर्व आर्मी चीफ के संस्मरण से लिया गया है, जाे 100% भराेसेमंद है. राहुल ने यह भी आराेप लगाया कि सरकार इस किताब काे प्रकाशित नहीं हाेने दे रही है, क्याेंकि इसमें संवेदनशील तथ्य हैं जाे माेदी सरकार की चीन नीति पर सवाल उठाते हैं. उन्हाेंने कहा, मैं इस मुद्दे काे उठाना नहीं चाहता था,लेकिन देशभक्ति पर सवाल उठाने के जवाब में मेरे पास यह सबूत है. जैसे ही राहुल ने किताब से उद्धरण पढ़ना शुरू किया, सदन में भारी हंगामा मच गया.
 
Powered By Sangraha 9.0