बजट के एक दिन बाद 2 फरवरी साेमवार काे शेयर बाजार में तेजी रही.सेंसे्नस 943 अंक उछलने पर काराेबारियाें का 5 लाख कराेड़ रिकवर हाेने से खुशी छा गई. बजट के दिन भारी नुकसान के बाद उछाल से काराेबारियाें में खुशी की लहर है. वहीं साेने-चांदी के दामाें में भी लगातार गिरावट हाे रही है. बजट में सकारात्मक घाेषणा और रुपये में थाेड़ी मजबूती से सटाेरियाें के चेहरे खिल गए.10 लाख कराेड़ का बड़ा झटका लगने के बाद काराेबारियाें ने आज राहत की सांस ली है. सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 262 अंक की तेजी रही. ये 25,088 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयराें में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही. निफ्टी के ऑटाे, ऋचउॠ, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 2% तक की तेजी देखने काे मिली. वहीं आईटी शेयराें में बिकवाली देखने काे मिली. वैल्यू बाइंग से रिकवरी में पिछले सेशन (1 फरवरी) में बजट डे पर इंडेक्स ने बड़ी गिरावट दर्ज की थी. निवेशकाें ने इस करेक्शन के बाद वैल्यू बाइंग की, यानी सस्ते भाव पर अच्छे शेयर खरीदे.
इसी से बाजार दिन के निचले स्तर से काफी ऊपर आया और बंद हुआ.क्रूड ऑयल की कीमताें में गिरावट हाेने से ब्रेंट क्रूड 4.14% गिरकर 66.45 डाॅलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. क्रूड सस्ता हाेने से इन्फ्लेशन का दबाव कम हाेता है और भारत का ट्रेड बैलेंस बेहतर हाेता है. इससे इक्विटी मार्केट काे सपाेर्ट मिला. वहीं दूसरी ओर बजट के लाॅन्ग-टर्म ग्राेथ वाले ऐलान से यूनियन बजट 2026-27 में कुल 53.5 लाख कराेड़ का बजट पेश किया गया.मैन्युफैक्चरिंग काे बूस्ट, ग्लाेबल डेटा सेंटर्स के लिए लाॅन्ग-टर्म टैक्स इंसेंटिव और एग्रीकल्चर, टूरिज्म काे सपाेर्ट देने वाले फैसले आए. फिस्कल कंसाॅलिडेशन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेंडिंग जारी रखने का संकेत मिला, जिससे निवेशक सेंटिमेंट बेहतर हुआ.