एक ही पते पर 22 पासपाेर्ट जारी, जहां रहता काेई नहीं

    03-Feb-2026
Total Views |
 

UP 
 
कभी-कभी किसी बड़े अपराध का खुलासा बेहद साधारण-सी जानकारी से हाेता है. गाजियाबाद में सामने आया फर्जी पासपाेर्ट का यह मामला भी कुछ ऐसा ही है. एक ही पते पर बार-बार पासपाेर्ट जारी हाेने और एक ही माेबाइल नंबर के इस्तेमाल ने पूरे सिस्टम की नींद उड़ा दी. जब परतें खुलीं, ताे पता चला कि जिन घराें के पते पर 22 से ज्यादा पासपाेर्ट जारी हाे गए, वहां न ताे काेई रहता था और न ही उन नामाें का काेई व्यक्ति कभी दिखा.गाजियाबाद पुलिस ने इस संगठित गिराेह का पर्दाफाश करते हुए एक डाकिया समेत पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया है. इस नेटवर्क में कुल 26 लाेग शामिल बताए जा रहे हैं. जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच एजेंसियाें का मानना है कि यह मामला केवल फर्जी पते तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कहीं ज्यादा गहरे ाे सकते हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पूरा मामला तब सामने आया, जब पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पासपाेर्ट कार्यालय के क्षेत्रीय पासपाेर्ट अधिकारी ने गाजियाबाद पुलिस काे एक पत्र लिखा. पत्र में कुछ आवेदनाें काे संदिग्ध बताते हुए जानकारी दी गई थी कि एक ही पते पर लगातार कई पासपाेर्ट जारी हाे रहे हैं. इतना ही नहीं, इन सभी आवेदनाें में एक ही माेबाइल नंबर बार-बार दर्ज किया गया था.