बीएमसी शिक्षक फिरोज उस्मान शाह ‘मॉडल टीचिंग अवॉर्ड' से सम्मानित

04 Feb 2026 14:34:18
vbf
मुंबई, 3 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण पेश करने वाले, बृहन्मुंबई नगर निगम (इचउ) के शिक्षक फिरोज उस्मान शाह को सोमवार (2 फरवरी) को मुंबई वेिशविद्यालय में आयोजित ‌‘अंतरराष्ट्रीय जश्ने उर्दू' कार्यक्रम में ‌‘मॉडल टीचिंग अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया. फिरोज उस्मान शाह को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली और क्लासरूम में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए दिया गया है. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविदों ने सराहा कि किस तरह उन्होंने कठिन विषयों को डिजिटल टूल्स और नवीन तरीकों से छात्रों के लिए सरल और रोचक बनाया है. ‌‘जश्ने उर्दू' जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बीएमसी शिक्षक का सम्मानित होना बीएमसी के शिक्षा विभाग के लिए गर्व का क्षण है. इस कार्यक्रम में वेिश भर से उर्दू साहित्य और शिक्षा से जुड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जहां फिरोज शाह की मॉडल टीचिंग पद्धति को भविष्य की शिक्षा के लिए एक मिसाल बताया गया. ‌‘मॉडल टीचिंग अवॉर्ड' से सम्मानित किये जाने के इस अवसर पर इकबाल शाह, मुश्ताक शाह, अशफाक व उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी.
 
Powered By Sangraha 9.0