उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार काे उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया. अजित पवार के पास रहे वित्त मंत्रालय काे छाेड़कर राज्य उत्पाद शुल्क और औकाफ विभाग का मंत्री पद सुनेत्रा पवार काे साैंपा गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और बीड़ जिलाें के पालक मंत्री पद की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए.
सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी काे राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. पुणे जिला अजित पवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता था. जिले के विकास और प्रशासन पर उनकी गहरी पकड़ रही है.उसी राजनीतिक विरासत काे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सुनेत्रा पवार काे पुणे जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है.
बीड़ जिले के पालक मंत्री पद काे लेकर महायुति में काफी चर्चा चल रही थी. हालांकि, अजित पवार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्याें काे पूरा करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकाें ने सुनेत्रा पवार के नाम पर जाेर दिया था, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकृति दी.अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व काे लेकर स्थिति बनी थी. लेकिन पार्टी ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार काे विधायक दल का नेता चुना. इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद के साथसाथ अजित पवार के पास रहे महत्वपूर्ण मंत्रालयाें और जिलाें के पालक मंत्री पद साैंपने का निर्णय लिया.