टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू हाे चुकी हैं. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज में अब 4 दिन का समय शेष है. साेमवार काे नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए वाॅर्म- अप मैच में भारत ए ने अमेरिका काे 38 रन से हरा दिया.इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम ने नारायण जगदीशन के शतक और आयुष बदाेनी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए. जवाब में अमेरिका की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. भारत के लिए रवि बिश्नाेई ने 3 विकेट हासिल किए जबकि खलील अहमद और नमन धीर काे एक-एक सफलता प्राप्त हुई.निचले पेट की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लाैटे तिलक वर्मा ने अपनी फिटनेस काे लेकर टीम प्रबंधन की सभी चिंताओं काे दूर कर दिया.
तीन सप्ताह का रिटर्न टू प्ले प्राेटाेकाॅल पूरा करने के बाद मैदान पर उतरे तिलक न सिर्फ बल्लेबाजी में सहज नजर आए, बल्कि फील्डिंग और गेंदबाजी में भी पूरी तरह फिट दिखे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 24 गेंदाें पर 38 रनाें की पारी खेली, जिसमें उन्हाेंने हरमीत सिंह और नाॅस्थश केनजीगे की स्पिन जाेड़ी के खिलाफ दाे शानदार छक्के लगाए. खास बात यह रही कि उनकी बल्लेबाजी के दाैरान किसी भी तरह की असहजता नजर नहीं आई.फील्डिंग में भी तिलक वर्मा ने अपनी चुस्ती का शानदार नमूना पेश किया. उन्हाेंने पीछे की ओर दाैड़ते हुए एक बेहतरीन कैच लपका, जिससे साईतेजा मुक्कमाला का विकेट गिरा. इसके अलावा तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट अपने नाम किया, साथ ही एक और कैच लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं काे पूरी तरह संतुष्ट कर दया. इससे पहले टाॅस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की टीम ने आक्रामक अंदाज में रन बटाेरे. तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शानदार शतक जड़ा. उन्हाेंने 55 गेंदाें पर 104 रन की तूफानी पारी खेली.