देहरादून में हिमाचल प्रदेश की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 4 यात्रियाें की माैत हाे गई, जबकि 32 से ज्यादा लाेग घायल हाे गए, जिनमें से 12 की हालत बेहद गंभीर स्थिति में है. मृतकाें में दाे महिलाएं शामिल हैं. हादसे के बाद राहगीराें और ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत माैके पर पहुंचे और राहत एवबचाव कार्य शुरू किया. घायलाें काे रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.मामले में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरादून के अधिकारियाें काे फाेन कर घायलाें की जानकारी ली. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम सविन बंसल काे फाेन कर नजदीकी अस्पतालाें काे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ के अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हादसा देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में हुआ.