पिछले 3 दिनाें की गिरावट के बाद साेने-चांदी के दामाें में फिर बढ़त

    04-Feb-2026
Total Views |
 

gold 
 
भारत-अमेरिका व्यापार समझाैते पर सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटाैती का बड़ा असर अब कमाेडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है. बीते पांच काराेबारी दिनाें में लगातार गिरने के बाद मंगलवारकाे साेनाचांदी की कीमताें में उछाल दर्ज की गई है.साेने की कीमताें में करीब 8,246 रुपये की तेजी देखी गई. वहीं चांदी के भाव में 14.28 फीसदी की तेजी के साथ 33,732 रुपये का उछाल आया. ऐसे में अब साेने का भाव 1,49,939 रुपये 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,69,993 रुपये प्रति किलाे पहुंच गई है.इससे पहले साेमवार काे साेने-चांदी की कीमताें में भारी गिरावट दर्ज की गई थी.
 
चांदी की कीमताें में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलाेग्राम परआ गई थी. पिछले तीन सत्राें में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिरी थी. वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले साेने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी. दाेनाें धातुओं में इस तेजी के पीछे जानकार मुख्य वजहें बता रहे हैं. सरकार फिजिकल गाेल्ड के आयात काे कम करके डिजिटल संपत्तियाें काे बढ़ावा देना चाहती है, इससे सप्लाई चेन पर दबाव पड़ा है.