काेयला-रेत तस्करी काे लेकर बंगाल से दिल्ली तक छापे

04 Feb 2026 22:01:47
 
 

koyla 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने काेयलारेत तस्करी काे लेकर मंगलवार सुबह बंगाल से लेकर नई दिल्ली में कई जगहाें पर एक साथ छापेमारी की. ईडी ने काेलकाता सहित 10 स्थानाें पर एक साथ कार्रवाई की. ईडी ने वैध टेंडर की आड़ में कराेड़ाें के अवैध काराेबार के शक में छानबीन की. आराेपियाें ने हवाला के जरिए लेन-देन कर सरकार काे चूना लगाए. काेयला व रेत माफियाओं ने अधिकारियाें से मिलीभगत कर बड़ी संपत्ति भी बनाई. बताया जाता है कि काेयला माफियाओं पर ईडी के शिकंजे के बाद कई भूमिगत हाे गए. छापेमारी के दाैरान केंद्रीय सशस्त्र बलाें के जवान भी माैजूद थे. जगहाें पर छापेमारी की गई, उनमें बुदबुद थाना के नए नियुक्त प्रभारी (ओसी) मनाेरंजन मंडल का घर भी शामिल है. वह अभी औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभाल पाए थे. इससे पहले, वह बराबनी थाना में तैनाती के दाैरान भ्रष्टाचार के आराेपाें में निलंबित किए गए थे और बाद में आसनसाेल पुलिस स्पेशल ब्रांच से जुड़े थे.
 
हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद उनकी नियुक्ति फिर सवालाें के घेरे में आ गई है. इसके साथ ही ईडी ने इलाके के कई रेत और काेयला काराेबारियाें के घर और दफ्तराें पर भी छापे मारे. दुर्गापुर के सेपकाे इलाके में रेत काराेबारी प्रबीर दत्ता (केके मिनरल्स के मालिक) और उनके भाई अमित दत्ता के घराें पर तलाशी ली गई. यह कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलाें में रेत खदानें चलाती है और इसके दफ्तर पानागढ़ में हैं. इसके अलावा पानागढ़ में रेत काराेबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर में शेख किरण मंडल, और पांडाबेश्वर में काेयला काराेबारी शेख मइजुल के ठिकानाें पर भी छापे पड़े.काेलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानाें पर तलाशी जारी रही. अधिकारियाें ने बताया कि यह जांच पिछले महीने काेलकाता में आई-पैक पर हुई छापेमारी वाले काेयला घाेटाले से अलग मामला है.
Powered By Sangraha 9.0