उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत अपने बेबाक और आक्रामक बयानाें काे लेकर अक्सर सुर्खियाें में रहते हैं. एक बार फिर उन्हाेंने चाैंकाने वाला बयान देते हुए पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनाेज मुकुंद नरवणे की सुरक्षा काे लेकर चिंता जताई है. मंगलवार काे संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद में पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देकर अपनी बात रखी और सरकार ने उन्हें राेकने की काेशिश की, वह उचित नहीं था.इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्हें जनरल नरवणे की सुरक्षा काे लेकर चिंता सताने लगी है. संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे मुद्दे काे उठाने की काेशिश कर रहे थे, जाे सीधे ताैर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. उन्हाेंने कहा कि जब देश पर संकट हाेता है या काेई पड़ाेसी देश सीमा पर हमला करने की तैयारी करता है, तब निर्णय लेना राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी हाेती है. राउत के अनुसार, जनरल नरवणे लगातार सरकार से आदेश मांग रहे थे कि चीन के अतिक्रमण का जवाब कैसे दिया जाए, लेकिन 56 इंच का सीना बताने वाले लाेग उस समय पीछे हट गए.