प. रेलवे का 70वां रेल सप्ताह समाराेह संपन्न

04 Feb 2026 22:17:52
 

award 
 
पश्चिम रेलवे द्वारा साेमवार 02 फरवरी 2026 काे यशवंतराव चव्हाण सभागार में 70वें रेल सप्ताह समाराेह का भव्य आयाेजन किया गया. इस गाैरवशाली अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए 92 अधिकारियाें एवं कर्मचारियाें काे विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (वीआरएसपी) प्रदान कर सम्मानित किया.समर्पण और प्रतिबद्धता का सम्मान पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह वार्षिक समाराेह उन कर्मठ रेलकर्मियाें की कड़ी मेहनत और चुनाैतियाें का सामना करने की उनकी प्रतिबद्धता काे समर्पित है. प्रदीप कुमार ने अपने संबाेधन में सभी विजेताओं काे बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम रेलवे ने जाे भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, वे कर्मचारियाें के समर्पित प्रयासाें का ही परिणाम हैं. उन्हाेंने सभी से राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ याेगदान जारी रखने का आह्वान किया.
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन समाराेह का एक मुख्य आकर्षण उन सात रेलकर्मियाें का सम्मान रहा, जिन्हें हाल ही में नई दिल्ली में आयाेजित राष्ट्रीय समाराेह के दाैरान माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अति विशिष्टेल सेवा पुरस्कार (एवीआरएस) 2025 से नवाजा गया था. इसके साथ ही, महाप्रबंधक ने वर्ष के दाैरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विभागाध्यक्षाें, मंडल रेल प्रबंधकाें और मुख्य कारखाना प्रबंधकाें काे स्मृति-चिह्न प्रदान किए. इस गरिमामय कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (डब्लूआरडब्लूडब्लूओ) की अध्यक्षा ईशा मलिक सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे.
Powered By Sangraha 9.0