बावधन, 3 फरवरी (आ.प्र.)
सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले ‘सूर्यदत्त लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' और ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार' मंगलवार (3 फरवरी) को घोषित किए गए. सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी कि ये पुरस्कार आगामी शनिवार (7 फरवरी) शाम 5.30 बजे बंटारा भवन (बाणेर) में सम्मानपूर्वक वितरित किए जाएंगे. इस अवसर पर सूर्यदत्त की सहयोगी उपाध्यक्ष स्नेहल नवलखा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षित कुशल, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धांत चोरड़िया, जनसंपर्क प्रबंधक स्वप्नाली कोगजे और सलाहकार समिति के सदस्य जीवराज चोले उपस्थित थे. बताया गया कि इस वर्ष प. पू. आचार्य डॉ. चंदनाजी महाराज (ताई मां) को ‘सूर्यदत्त ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, सूर्यदत्त लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय लळित समेत वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ, हास्ययोग आंदोलन के विट्ठल काटे, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शेखर गायकवाड, अभिनेता राकेश बेदी, बिल्डर विलासकुमार पालरेषा, निर्देशक सुभाष सहगल, शिक्षाविद् अशोककुमार ठाकुर, वैज्ञानिक डॉ. आनंद भाडलकर, एड. प्रमोद आडकर, साहित्यकार प्रो. सुरेखा कटारिया, उद्यमी प्रकाश गांधी और वैेिशक रणनीतिकार संजय पुरी को ‘सूर्यदत्त लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' देने की घोषणा की गई है. इस कार्यक्रम में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट के महेश सूर्यवंशी, योगसद्गुरु डॉ. कृष्णदेव गिरी, अभिनेत्री और स्टैंडअप कॉमेडियन उपासना सिंह, भारतीय शतरंज ग्रैंड मास्टर अभिजीत कुंटे, सर्वोच्च न्यायालय के वकील एड. आशुतोष श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेंद्रा कुमारी, योग प्रशिक्षक राखी गुगले, अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कनक साहा, बांसुरी वादक पारस नाथ, ग्लोबल यूथ एंबेसडर दारासिंह खुराना, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी और पर्वतारोही आशिष माने को ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार' से नवाजा जाएगा. इसके अलावा, सीए मोहित धांड, गायिका प्रीति दवे व पिंकी दवे और तैराक हातवी शाह को ‘सूर्यदत्त नेशनल यंग अचीवर अवॉर्ड' तथा मास्टर ऋषि शिव प्रसन्न एवं मास्टर राघव मालपाणी को ‘सूर्यदत्त लिटिल मास्टर नेशनल अवॉर्ड' प्रदान किया जाएगा.
आचार्य डॉ. लोकेश मुनीजी अध्यक्षता करेंगे प्रो. डॉ. संजय बी. चोरड़िया ने बताया कि, अहिंसा वेिशभारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनीजी की अध्यक्षता में और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय लळित के हाथों इन पुरस्कारों का वितरण होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, एयरमार्शल (सेवानिवृत्त) भूषण गोखले, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एस. कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद और एमआईटी के डीन प्रो. डॉ. शरदचंद्र दराडे उपस्थित रहेंगे.