ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18 % किया

04 Feb 2026 22:26:36
 
 

trump 
ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18 प्रतिशत कर देने के साथ ही बीते लंबे समय से अटकी इंडिया-यूएस ट्रेड काे लेकर भी असमंजस लगभग खत्म हाे गया है. दाेनाें देशाें में लंबे समय से जारी चर्चा के बाद ट्रेड डील पर मुहर लग गई.राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-हमारी पीएम माेदी से फाेन पर बात हुई, भारत रूस से तेल न खरीदकर अब वेनेजुएला से खरीदेगा. डील से दाेनाें देशाें काे फायदा भी हाेगा. इस माैके पर पीएम माेदी ने कहा-धैर्य रखा ताे परिणाम मिला. उन्हाेंने कहा- 140 कराेड़ भारतीयाें की तरफ से ट्रंप काे शुक्रिया कहा. इस बीच विपक्ष ने माेदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आराेप लगाया. अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ साेशल पर एक पाेस्ट में पीएम माेदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा-हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझाैते पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्हाेंने भारत पर लागू 50% टैरिफ काे घटाकर 18% करने का ऐलान किया. अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी काे बताया कि भारत पर सिर्फ 18% टैरिफ ही लगेगा.अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा.
 
ट्रम्प ने साेमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से फाेन पर बातचीत की. इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ साेशल पर ट्रेड डील की घाेषणा की. भारत बाय अमेरिकन नीति के तहत अमेरिका से 46 लाख कराेड़ रुपए (500 अरब डाॅलर) से अधिक का सामान खरीदेगा. वहीं, ट्रम्प के ऐलान के बाद पीएम ने ए्नस पर लिखा- भारत के 1.4 अरब लाेगाें की तरफ से राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया वहीं पीएम माेदी ने लिखा- मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई. यह जानकर बेहद संताेष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादाें पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है. इस शानदार फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लाेगाें की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल से धन्यवाद. माेदी ने आगे लिखा- जब दाे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसबड़े लाेकतंत्र एकसाथ मिलकर काम करते हैं, ताे इससे हमारे लाेगाें काे लाभ हाेता है और आपसी सहयाेग के नए और बड़े माैके खुलते हैं. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी पार्टनरशिप काे अभूतपूर्व ऊंचाइयाें तक ले जाने के लिए उत्सुक हू
 
Powered By Sangraha 9.0