प. रेलवे का 70वां रेल सप्ताह समारोह संपन्न

04 Feb 2026 14:32:02
 
bfbf
 
मुंबई, 3 फरवरी (वि.प्र.)

 पश्चिम रेलवे द्वारा सोमवार 02 फरवरी 2026 को यशवंतराव चव्हाण सभागार में 70वें रेल सप्ताह समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस गौरवशाली अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (वीआरएसपी) प्रदान कर सम्मानित किया. समर्पण और प्रतिबद्धता का सम्मान पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह वार्षिक समारोह उन कर्मठ रेलकर्मियों की कड़ी मेहनत और चुनौतियों का सामना करने की उनकी प्रतिबद्धता को समर्पित है. प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम रेलवे ने जो भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, वे कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का ही परिणाम हैं. उन्होंने सभी से राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान जारी रखने का आह्वान किया. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन समारोह का एक मुख्य आकर्षण उन सात रेलकर्मियों का सम्मान रहा, जिन्हें हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान माननीय रेल मंत्री अेिशनी वैष्णव द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (एवीआरएस) 2025 से नवाजा गया था. इसके साथ ही, महाप्रबंधक ने वर्ष के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों और मुख्य कारखाना प्रबंधकों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए. इस गरिमामय कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (डब्लूआरडब्लूडब्लूओ) की अध्यक्षा ईशा मलिक सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे.  
 
Powered By Sangraha 9.0