अनिल अंबानी देश नहीं छाेड़ेंगे: एड. राेहतगी

05 Feb 2026 21:49:39
 

Ambani 
 
सुप्रीम काेर्ट ने बुधवार काे रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी पर लगे बैंक फ्राॅड के आराेपाें से जुड़े मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दाैरान अनिल अंबानी के वकील मुकुल राेहतगी ने अदालत काे आश्वासन दिया है कि अनिल अंबानी देश छाेड़कर नहीं जाएंगे. इस संबंध में वकीलाें ने काेर्ट में अंडरटेकिंग दी, जिसे काेर्ट ने रिकाॅर्ड पर लिया. दरअसल, आशंकाएं जताई जा रही थीं कि अनिल अंबानी अपने खिलाफ जांच पूरी हाेने से पहले भारत छाेड़कर जा सकते हैं. इसके बाद ही काेर्ट में उनके वकीलाें की ओर से यह अंडरटेकिंग दी गई. वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल राेहतगी ने कहा- वह क्याें भागेंगे? वह इस अदालत की मंजूरी के बिना नहीं जाएंगे. चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जाॅयमाला बागची और जस्टिस विपुल पंचाेली की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय काे वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया.
 
Powered By Sangraha 9.0