साेना 1.57 लाख ताेला पर पहुंचा, चांदी 2.82 लाख रुपये किलाे

05 Feb 2026 21:43:53
 
 

gold 
 
घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में गुरुवार काे भी तेज बढ़त दर्ज की गई. बीते कुछ सत्राें से साेना और चांदी की कीमताें में लगातार मजबूती बनी हुई है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कमजाेर डाॅलर और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं काे सहारा दिया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट साेने का भाव 5,096 रुपये बढ़कर 1,56,625 रुपये हाे गया. इससे पहले यह 1,51,529 रुपये पर था. साेना दाे दिन में 7,879 रुपये महंगा हुआ है.वहीं, चांदी की कीमत 18,497 रुपये बढ़कर 2,82,462 रुपये प्रति किलाे पर पहुंच गई है.इससे पहले चांदी की कीमत 2,63,965 रुपए थी. दाे दिन में यह 22,962 रुपए बढ़ चुकी है. वहीं सर्राफा बाजार में साेने ने 29 जनवरी काे 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था.
 
हालांकि इससे पहले 30 जनवरी,1 और 2 फरवरी काे इनकी कीमत में गिरावट देखने काे मिली थी. ये गिरावट मुनाफा वसूली के कारण आई थी. अब लाेग वापस साेने-चांदी में खरीदारी कर रहे हैं.जानकाराें के अनुसार, बीते दाे दिनाें से पहले पिछले तीन काराेबारी सत्राें में साेना और चांदी की कीमताें में तेज गिरावट आई थी, जिसमें साेना करीब 15 प्रतिशत तक नीचे आ गया था, लेकिन अब जैसे ही कीमतें स्थिर हुईं, निवेशक अब कम दामाें पर खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि अभी साेने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचना चाहिए और धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए.अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार काे चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलाेग्राम (सभी कराें सहित) पहुंच गई थी. वहीं साेना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.
Powered By Sangraha 9.0