स्पेन-ग्रीस में भी बच्चाें हेतु साेशल मीडिया पर राेक लगेगी

    05-Feb-2026
Total Views |
 

greece 
 
साेशल मीडिया काे लेकर दुनियाभर में देशाें की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चाें के लिए साेशल मीडिया बैन के ऐतिहासिक फैसले के बाद फ्रांस ने भी इस दिशा में ठाेस कदम बढ़ाए हैं. इसी कड़ी में अब स्पेन और ग्रीस की सरकारें भी नए कानूनाें पर विचार कर रही हैं, जाे किशाेराें के लिए डिजिटल प्लेटफाॅर्म्स तक पहुंच काे पूरी तरह ब्लाॅक कर देंगे.ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन एवं ग्रीस भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चाें के लिए टिकटाॅक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफा्र्म्स के उपयाेग पर प्रतिबंध लगाने की याेजना बना रहे हैं. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्राे सांचेज ने घाेषणा की कि यह कदम युवाओं काे ऑनलाइन सामग्री के हानिकारक प्रभावाें से बचाने और उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात में आयाेजित एक शिखर सम्मेलन के दाैरान सांचेज ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफा्र्म्स पर बाल याैन शाेषण और डीपफेक जैसे अवैध और आपत्तिजनक कंटेंट की माैजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की.