लाेकसभा में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नाेंकझाेंक

    05-Feb-2026
Total Views |
 

LS 
 
संसद में लाेकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष में तीखी नाेंकझाेंक हुई. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरवणे की किताब दिखाते हुए सच्चाई सामने लाने का दावा किया. उन्हाेंने कहा-पूर्व जनरल की पुस्तक मैं माेदी काे दूंगा. इसके बाद 8 सांसदाें के निलंबन काे भी लेकर नारेबाजी की गई. वहीं दूसराेर अमेरिका के साथ डील पर भी विपक्ष ने सरकार काे घेरा. ताे पलटवार करते हुए भाजपा के पीयूष गाेयल ने कहा-डील ऐतिहासिक है.भारत के हिताें काे ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया गया है. उन्हाेंने कहा कि विपक्ष के पास नेगेटिव के सिवा कुछ नहीं है. वहीं, लाेकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नाेट्स दिखाए. उन्हाेंने कहा इन किताबाें में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है.
 
निशिकांत की काेट की गई किताबाें में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नाेट्स दिखाए.आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदाें ने पेपर उड़ाए. विपक्ष के हंगामे के कारण दाेपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही केवल 8 मिनट ही चल सकी. लाेकसभा शाम 5 बजे तक स्थगित की गई. इससे पहले सदन की कार्यवाही दाेपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी. सदन केवल 5 मिनट ही चला. पीएम माेदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन काे संबाेधित कर सकते हैं. वाणिज्य मंत्री पीयूष गाेयल ने लाेकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया.उन्हाेंने कहा कि डील ऐतिहासिक है.
 
भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है. यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद हाेगी. गाेयल के भाषण के दाैरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे.विपक्ष ने राहुल गांधी काे बाेलने दाे, नरेंद्र माेदी-सरेंडर माेदी और डरता है डरता है नरेंद्र माेदी डरता है के नारे लगाए. विपक्ष के हंगामें पर लाेकसभा दाेपहर 2 बजे तक स्थगित किय गया. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-देश खतरनाक दाैर से गुजर रहा.भारत की पहचान डाइवर्सिटी और थाॅट्स की प्रैक्टिस रही है. उन्हाेंने कहा-राष्ट्रपति जिन्हाेंने गरीब और कमजाेर की पीड़ा काे खुद देखा है. उनके भाषण में उसका जिक्र नहीं था. पीएम संसद में सवालाें से बचते हैं. 16वीं 17वीं लाेकसभा में 8123 सवाल पूछे गए.