साेलापुर मंडल का पाकणी साइडिंग से पेट्राेलियम लाेडिंग का तीसरा शतक पूरा

    05-Feb-2026
Total Views |
 
 

mandal 
मध्य रेलवे के साेलापूर मंडल ने मालवाहतूक परिचालन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है. साेलापूर जिले में स्थित आईओसीएल पाकणी साइडिंग ने जनवरी 2026 तक पेट्राेलियम उत्पादाें के 301 रेक लाेड करने का गाैरव हासिल किया है. इस उपलब्धि के साथ रेलवे ने 44.2 कराेड़ रुपये का मजबूत मालभाड़ा राजस्व अर्जित किया है.ऐतिहासिक सफर और प्रमुख गंतव्य पाकणी साइडिंग पर लाेडिंग का कार्य 28 जनवरी 2025 काे शुरू हुआ था, जिसने एक साल के भीतर शानदार प्रदर्शन किया है.
यहाँ से मुख्य रूप से हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) और माेटर स्पिरिट (एमएस) जैसे उत्पादाें की आपूर्ति कर्नाटक के हरेनंदुरू, देसूर, विजयपुरा, नवलूर; महाराष्ट्र के मिरज और तेलंगाना के रामगुंडम जैसे प्रमुख स्टेशनाें तक की जा रही है.
 
पाइपलाइन और लाॅजिस्टिक नेटवर्क इस सफलता के पीछे काेयाली-अहमदनगरसाेलापूर पाइपलाइन (कासपीएल) की अहम भूमिका है. 752 किमी लंबी यह पाइपलाइन वडाेदरा की काेयाली रिफायनरी से पाकणी डिपाे तक सीधे इंधन पहुँचाती है, जहाँ से रेल रेक के माध्यम से सुरक्षित और तीव्र वितरण सुनिश्चित किया जाता है.यह सुविधा महाराष्ट्र की पहली और भारत की 9वीं विशेष मार्केटिंग रेक-लाेडिंग साइट है. साेलापूर मंडल की यह प्रतिबद्धता न केवल राजस्व बढ़ा रही है, बल्कि पड़ाेसी राज्याें के आर्थिक विकास और ईंधन सुरक्षा में भी बड़ा याेगदान दे रही है.