चि. साै. कां. आयुषी - चि. श्लाेक
निगड़ी-प्राधिकरण निवासी प्रतिष्ठित बिल्डर श्री सुरेन्द्र भीमसेन अग्रवाल व श्रीमती सारिका की सुपुत्री चि. साै. कां. आयुषी का शुभविवाह प्राधिकरण के ही निवासी प्रतिष्ठित बिल्डर स्व. अरुण रामशरण गुप्ता व जीजी इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका श्रीमती साेनू गुप्ता के सुपुत्र चि. श्लाेक के साथ आबू धाबी स्थित एमिरेट्स पैलेस में मंगलवार 3 फरवरी काे आयाेजित एक शानदार समाराेह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ.नवदम्पत्ति काे शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ शहराें के उद्याेग, व्यापार, रियल इस्टेट व शिक्षा क्षेत्र के सैकड़ाें गणमान्य व्य्नित उपस्थित थे.