महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रायगढ़ जिले में चुनावी शंखनाद करते हुए जिला परिषद चुनावाें काे पूंजीपतियाें और भूमिपुत्राें के बीच के अस्तित्व की लड़ाई करार दिया है. जासई, चिरनेर, सातिर्जे और चाेंढी में आयाेजित विशाल प्रचार रैलियाें काे संबाेधित करते हुए सपकाल ने दावा किया कि तीसरी मुंबई का आकर्षक नाम दरअसल रायगढ़ की दहलीज पर पूंजीवाद काे लाने का एक बहाना है.केंद्र और राज्य सरकार उद्देश्य स्थानीय लाेगाें के अधिकाराें का हनन करना है.
नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण पर भाजपा काे चुनाैती सपकाल ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कनामकरण काे लेकर भाजपा पर तीखा हमला बाेला. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही इस हवाई अड्डे का नाम लाेकनेता दि. बा. पाटील के नाम पर रखने की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा और देवेंद्र फडणवीस इस पर टालमटाेल कर रहे हैं. उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा, फिलहाल हवाई अड्डे पर एनएम लिखा दिखाई दे रहा है. यदि इसकी आड़ में इसे नरेंद्र माेदी का नाम देने की साजिश की गई, ताे कांग्रेस और भूमिपुत्र इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. भाजपा हिम्मत है ताे सीधे माेदी का नाम घाेषित करके दिखाए.