इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती धमाका: 32 मृत

    07-Feb-2026
Total Views |
 

bomb 
 
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में शुक्रवार काे आत्मघाती धमाके में 32 लाेगाें की माैत हाे गई. इस धमाके में करीब 200 लाेग घायल हाे गए, जबकि कई लाेग गंभीर रूप से जख्मी लाेगाें काे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि कुछ खबराें में मृतकाें की सख्या 69 तक बताई गई थी.बता दें कि जुम्मे की नमाज़ के दाैरान हमलावर ने खुद काे उड़ाया. अचानक धमाके से अफरा-तफरी मच गई. चाराें तरफ चीख पुकार हाेने के साथ ही कुछ ही सेकेंड में लाशाें का ढेर लग गया. जुम्मे का दिन हाेने से बड़ी संख्या में लाेग नमाज़ पढ़ने आए थे. बता दें कि गेट पर राेके जाने के बाद हमलावर ने धमाका किया.
 
राजधानी में ब्लास्ट से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया. इस्लामाबाद में इमरजेंसी घाेषित की गई है. मृतकाें की संख्या बढ़ने की आशंका व्य्नत की जा रही है. पाकिस्तानी अखबार डाॅन के मुताबिक, पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत का काम शुरू कर दिया. अस्पतालाें काे अलर्ट पर रखा गया और घायलाें काे घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया. इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ने पूरे शहर में इमरजेंसी घाेषित कर दी है. अधिकारियाें काे आशंका है कि हताहताें की संख्या बढ़ सकती है.अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके में मारे गए लाेगाें के लिए शाेक जताया है.
 
पार्लियामेंट्री अफेयर्स के मंत्री डाॅ. तारिक फजल चाैधरी ने साेशल मीडिया पर लिखा कि इस्लामाबाद में हुए धमाके की मैं कड़ी निंदा करता हूं्. इस हमले में मारे गए लाेगाें के लिए दुखी हूं्. ऐसी आतंकी घटनाएं देश और लाेगाें का हाैसला नहीं ताेड़ सकती. जरूरत है कि हम सब मिलकर शांति के लिए एकजुट हाें और कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियाें के साथ मजबूती से खड़े रहें. घायलाें काे शहर के विभिन्न अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है, जहां उनके इलाज की निगरानी के लिए प्रशासन ने विशेष अधिकारियाें की तैनाती की है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए लाेगाें के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया और घायलाें के शीघ्र स्वस्थ हाेने की कामना की.