पश्चिम रेलवे ने बेटिकट यात्रियाें से 172 कराेड़ वसूल

    07-Feb-2026
Total Views |
 
 

railway 
 
पश्चिमी रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालाें के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए रिकाॅर्ड राजस्व हासिल किया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच बिना टिकट यात्रियाें से 172.55 कराेड़ का जुर्माना वसूला गया, जाे पिछले वर्ष की तुलना में 47% अधिक है. अकेले जनवरी 2026 में 2.82 लाख मामले पकड़े गए, जिससे 17 कराेड़ की आय हुई.एसी लाेकल और उपनगरीय नेटवर्क पर शिकंजा मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में कड़ी निगरानी के चलते जनवरी में 1.02 लाख मामलाें से 4.34 कराेड़ वसूले गए.
 
विशेष रूप से एसी लाेकल ट्रेनाें में अनधिकृत यात्रा राेकने के लिए चलाए गए अभियान में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, जिनसे 3.38 कराेड़ का जुर्माना मिला. यह पिछले साल के मुकाबले 97% की भारी वृद्धि दर्शाता है. फर्जी वर्चुअल पास का पर्दाफाश टिकट चेकिंग के दाैरान एक चाैंकाने वाला धाेखाधड़ी का मामला भी सामने आया. मुंबई सेंट्रल की मुख्य टिकट निरीक्षक दीपिका मूर्ति ने विरार जाने वाली ट्रेन में एक महिला यात्री काे फर्जी डिजिटल पास के साथ पकड़ा. जांच में पता चला कि वह व्हाट्सएप पर साझा किए गए एक फर्जी यूटीएस एप्लिकेशन का उपयाेग कर रही थी. आराेपी महिला काे बांद्रा स्टेशन पर उतारकर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया.