कप्तान स्मृति मंधाना और जाॅर्जिया वाेल के अर्धशतक और दाेनाें के बीच शतकीय साझेदारी से राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग के बड़े स्काेर वाले राेमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स काे 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. अब राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियनस दाेनाें के नाम पर दाे-दाे डब्ल्यूपीएल खिताब हाे गए हैं.वहीं राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी पहली टीम बन गई है जिसके पास एक ही समय में आईपीएल और डब्यूपीएल का खिताब है.उनसे पहले काेई फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं कर पाई है.दिल्ली के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने स्मृति और जाॅर्जिया के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की. यह डब्लयूपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. जबकि यह डब्ल्यूपीएल और आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इससे पहले काेलकाता ने 2014 में पंजाब के खिलाफ 200 रन बनाकर खिताब जीता था.
बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना ने 41 गेंदाें में 12 चाैके और तीन छक्काें के दम पर 87 रन रनाें की पारी खेली. जबकि जाॅर्जिया ने 54 गेंदाें में 14 चाैके के दम पर 79 रन बनाए. बेंगलुरु ने रन चेज के दाैरान हर ओवर में बाउंड्री ठाेकी. चिनेल हेनरी (34 रन पर दाे विकेट) और नंदिनी (41 रन पर एक विकेट) ने अंतिम ओवराें में दिल्ली कैपिटल्स काे वापसी दिलाने की काेशिश की लेकिन टीम काे हार से नहीं बचा पाईं. दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा राेड्रिग्स (57), लाॅरा वाेल्वार्ट (44), सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (37) और सलामी बल्लेबाज हेनरी (नाबाद 35) की पारियाें से चार विकेट पर 203 रन बनाए थे. जेमिमा ने 37 गेंद की अपनी पारी में आठ चाैके मारे और वाेल्वार्ट के साथ तीसरे विकेट के निए 76 रन जाेड़े जिन्हाेंने 25 गेंद का सामना करते हुए तीन चाैके और दाे छक्के मारे. हेनरी ने 15 गेंद में दाे चाैके और दाे छक्के जड़े और वाैल्वार्ट के साथ चाैथे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्काेर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.