चीड के पेडाें से घिरा एक खूबसूरत शहर शिलांग मेघालय की राजधानी है. इसका नाम शिलांग पीक पर पूजा की जाने वाली मूर्ति लेई शिलांग के नाम पर पडा है. 1496 मीटर ऊ ंचा यह हिल स्टेशन अपने माैसम, खूबसूरत स्थानाें और ट्रेडिशनल चीजाें के लिए जाना जाता है. इस जगह काे पूर्व का स्काॅटलैंड भी कहा जाता है. शिलांग अपने कई खूबसूरत झरनाें के लिए मशहूर है.