भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन

    07-Feb-2026
Total Views |
 
 

WC 
भारत ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी की बदाैलत आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप एक बार फिर अपने नाम कर लिया है. आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय टीम ने फाइनल मैच इंग्लैंड काे 100 रनाें के बड़े अंतर से मात दी. अंडर-19 के याेद्धाओं ने छठी बार भारत काे यह खिताब दिलाया है. सूर्यवंशी काे फाइनल में उनकी रिकाॅर्ड 175 रनाें की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. यही नहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कलिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. इससे पहले भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड के सामने 412 रनाें का विशाल लक्ष्य रखा. भारत ने निर्धारित 50 ओवराें में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए.
 
भारतीय पारी में बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदाें पर ताबड़ताेड़ 175 रन बनाए और अपनी इस शतकीय पारी में 15 चाैके और इतने ही छ्नके लगाए. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनाें की पारी खेली. भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाजाें ने टीम के स्काेर में अच्छा याेगदान दिया.हालांकि तेज़ रन बनाने की काेशिश में भारत के विकेट भी लगातार गिरते रहे. जवाबी पारी में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रनाें पर सिमट गई. आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके. इंग्लैंड की ओर से कालेब फाॅल्कनर ने 115 रन बनाए. वे एक छाेर से डटे रहे, लेकिन दूसरे छाेर से विकेट गिरते रहे, जाे इंग्लैंड की हार का कारण बना. बता दें कि भारत पूरे टूर्नामेंट के दाैरान अजेय रहा और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल मुकाबले तक काेई टीम आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम काे हरा नहीं सकी.